बिलासपुर| श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सांस्कृतिक सेवा समिति, हेमूनगर बिलासपुर द्वारा 11 दिसंबर को श्रीश्री मां शारदा देवी की 173वीं जन्म जयंती का आयोजन किया जाएगा। जयंती उत्सव का आरंभ सुबह 5:30 बजे मंगल आरती से होगा। नाम कीर्तन, पूजा, पुष्पांजलि, यज्ञ, हवन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


