राजनाथसिंह, शेखावत और दिया कुमारी 13 को आएंगे बाड़मेर:स्व. ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा व स्मारक का बाखासर में करेंगे अनावरण

भारत-पाक 1971 युद्ध में भारतीय सेना के सहयोग में भूमिका निभाने वाले सीमा प्रहरी स्व. ठाकुर बलवंत सिह की उनके ही गांव बाखासर में 13 दिसंबर को प्रतिमा और स्मारक का अनावरण किया जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व डिप्टी सीएम दिया कुमारी के आने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। प्रतिमा अनावरण समारोह बाखासर के बलवंत चौक में होगा। बलवंत सिंह के बेटे रतनसिंह बाखासर ने बताया- स्व. बलवंत सिंह बाखासर 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की 10 पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडिंग अधिकारी ब्रिगेडियर स्व. महाराजा भवानीसिंह एमवीसी जयपुर के सहयोगी थे। बलवंत सिंह ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए जयपुर महाराजा को पाकिस्तानी फौज की हलचल और घुसपैठ के रास्तों की सटीक जानकारी दी थी। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में मिशन छाछरो रेड के दौरान भारतीय सेना, बीएसएफ और पुलिस का सक्रिय सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सीमा प्रहरी स्व. ठाकुर बलवंत सिंह बाखासर रही थी। 13 को प्रतिमा का अनावरण प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्रियों, डिप्टी सीएम समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक नींबाराम, सीमा जन कल्याण समिति के अखिल भारतीय सह संयोजक नींबसिंह, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रवींद्रसिंह भाटी उपस्थित होंगे। सुबह 7 बजे हरीश दान गढ़वी व प्रकाश माली लोक साहित्य और डायरा की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रतिमा का अनावरण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *