छिंदवाड़ा में आज मंगलवार के दिन प्रदेश सरकार के मुखिया समेत कई दिग्गज मंत्री पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम (आशीर्वाद समारोह) में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे यहां नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस में वर-वधु को आशीर्वाद देंगे। सीएम के साथ प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के भी आने का कार्यक्रम तय है। शेषराव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह भी समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी छिंदवाड़ा पहुंचने की संभावना है। कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने के साथ ही सभी नेता स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की भी संभावना है। ऐसा रहेगा सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बाद सीधे खजुराहो से छिंदवाड़ा आएंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा… सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक) को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


