जिले में स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई:सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक की क्लास 9 जनवरी तक रहेंगी बंद

जिले में शीतलहर और बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूल में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 7 से 9 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा दिए गए आदेश में बताया गया है कि 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीतलहर और सर्दी के प्रभाव से बचाव और बच्चों के स्वास्थ्य के मध्येनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 04 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धौलपुर जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 7 से 9 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया है। आदेशों में बताया गया है कि अवकाश केवल स्टूडेंट के लिए लागू रहेगा, जबकि स्कूल स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा। जिले के सभी संस्था प्रधानों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई भी संस्था प्रधान इस अवधि में स्कूल संचालन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *