विप्र महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन:योगेन्द्र भारद्वाज बने प्रदेशाध्यक्ष; अधिवेशन में 6 प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित

विप्र महासभा का चतुर्थ अधिवेशन सोमवार को होटल सफारी में आयोजित हुआ। भगवान परशुराम के दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन में संरक्षक नटवर लाल शर्मा, सुरेंद्र पाराशर महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया सहित सभी मौजूद रहे। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र भारद्वाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अक्षत पुरोहित, प्रदेश महामंत्री पद पर जीतेंद्र मिश्रा और मनीष मुदगल को प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रभारी, हर्षिता शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉ. सुमित तिवाड़ी प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, मालती शर्मा, रजनीकांत भारद्वाज को महासचिव पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया। कार्यक्रम में विप्र महासभा के प्रदेश पदाधिकारी और अन्य जिलों से आये पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिवेशन में 6 प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *