शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस ने 36 लाख रुपए की लूट करने मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित भाई (29) निवासी चेखला थाना सनद जिला अहमदाबाद गुजरात का निवासी है। जो फिलहाल साबरमती जेल में बंद था। पुलिस की टीम ने उसे साबरमती जेल गुजरात से बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिसे कोटा लाकर कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की आदेश दिए है। इससे पहले 23 दिसंबर को आरोपी संजीव चोपड़ा उर्फ शेरा (44) निवासी लुधियाना पंजाब को हरियाणा के पानीपत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी ने दिल्ली की नीरज बवाना की गैंग से मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। ये था मामला 25 नवंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ पुलिस की वर्दी पहनकर गुमानपुरा इलाके के टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में पहुंचा। वहां फायनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल (21) ड्रग्स कारोबारी बताकर रूम की तलाशी। फिर रूम में रखा 36 लाख से भरा बैग उठा लिया। विशाल को भी अपने साथ कार में ले गए। कोटा रावतभाटा रोड पर फोरलेन से पहले पेट्रोल पंप पर विशाल को उतार दिया। इसके बाद विशाल ने गुमानपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।


