अवैध हथियार-मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, गांजा व बाइक बरामद

दौसा की महवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मंडावर रोड पर बाणगंगा नदी से आरोपी लक्ष्मण प्रसाद प्रजापत निवासी केसरी थाना मंडावर हाल निवासी पीली कोठी शहदपुर को गिरफ्तार किया हाइट। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर, एक अवैध जिंदा कारतूस व घटनाक्रम में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। इसकी प्रकार महवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना इंचार्ज जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर पाली रोड से रायसिंह गुर्जर निवासी बिराना थाना महवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 216 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *