कोलारस में 15 साल बाद निकला नगर कीर्तन:जगह-जगह हुआ स्वागत; गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर हुआ भव्य आयोजन

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में सोमवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 15 साल बाद नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का अलग-अलग समाजों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कोलारस के गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई यह शोभायात्रा दोपहर 2 बजे रवाना हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गों जगतपुर, मानीपुरा, गुना बाईपास, शिवपुरी बाईपास, केपीएस स्कूल, दालमिल और बस स्टैंड होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। नगर कीर्तन में बाहर से आए युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप के चल रहे पालकी वाहन के आगे महिलाएं झाड़ू लगाती हुई देखी गई। नगर कीर्तन का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और शीतल पेय से स्वागत किया। देखें तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *