बांसवाड़ा में पिकअप से टकराया ऑटो, 6 घायल:सब्जी लेने जा रहे थे; बेकाबू होकर घुसा; 3 का इलाज जारी

​आंबापुरा थाना क्षेत्र के रतलाम रोड़ के गेमनपुल पर मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर आगे चल रही पिकअप गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का चल रहा है उपचार ​एम्बुलेंस के ईएमटी विजय भोई ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। घायलों में रंगी पत्नी सतुरा नापला व मंसु पुत्र काला, राधा पत्नी रूपजी, खातरी पत्नी समसु, विश्राम और बाबूलाल निवासी कटुम्बी शामिल हैं। ​ईएमटी भोई के अनुसार, छह घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनका उपचार चल रहा है। ​सब्जी मंडी जा रहे थे ऑटो सवार ​बताया गया है कि ऑटो में सवार सभी लोग अपने घरों से ओजारिया सब्जी मंडी सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गेमनपुल पर ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो रिक्शा पिकअप गाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराया, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत रहीं हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *