नूंह में डंपर और टैंकर की टक्कर, ड्राइवर की मौत:फरीदाबाद में माल खाली कर राजस्थान लौट थे; कैबिन में फंसा

हरियाणा के नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडली मानेसर एक्सप्रेस-वे पर गांव खेड़ा खलीलपुर के पास दो गाड़ियों की टक्कर से एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब यूपी के मऊ का रहने वाला एक डंपर का ड्राइवर अपनी गाड़ी से फरीदाबाद में माल खाली कर राजस्थान लौट थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक टैंकर के ड्राइवर ने डंपर को टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात पर अज्ञात टैंकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजस्थान जा रहा था डंपर ड्राइवर पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के लाडपुर गांव के रहने वाले अतुल कुमार ने बताया कि उनके पिता प्रमोद (50) करीब 20 साल से ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बीते दिन वह गाड़ी से फरीदाबाद माल खाली कर वापिस राजस्थान के लिए जा रहे थे। टैंकर ड्राइवर ने अचानक गाड़ी घुमाई जब वह केएमपी एक्सप्रेस वे पर गांव खेड़ा खलीलपुर के समीप पहुंचे तो गोल चक्कर से एक टैंकर के ड्राइवर ने अचानक अपनी गाड़ी को घुमा दिया। जिससे उनके पिता प्रमोद की गाड़ी बेकाबू हो गई और टैंकर से टकरा गई। टैंकर के कैबिन में उनके पिता बुरी तरह से फंस गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव जांच अधिकारी ने विनोद ने बताया कि हादसा टैंकर ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है, जो हादसे को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टैंकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द मामले में टैंकर के ड्राइवर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *