बूंदी में बीएलओ की बाइक चोरी:लाखेरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गैराज का ताला तोड़कर वारदात

बूंदी जिले के लाखेरी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार रात बीएलओ चंद्रमोहन की बाइक चोरी हो गई। बदमाश बाइक ले जाते समय मकान की बाहर से कुंदी लगाकर फरार हो गए। इस घटना का पता मंगलवार सुबह चला। बीएलओ चंद्रमोहन ने बताया कि उन्होंने रात को अपनी बाइक गैराज में खड़ी की थी। चोर गैराज का ताला तोड़कर बाइक ले गए। जाते समय उन्होंने मकान के बाहर से कुंदी लगा दी। सुबह राहगीरों की मदद से कुंदी खुलवाने पर बाइक चोरी का पता चला। लाखेरी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीएलओ की बाइक चोरी होने से कॉलोनी के निवासियों में रोष है। कॉलोनी में पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *