धमतरी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई:4 फर्मों से 123.20 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां चार प्रतिष्ठानों से कुल 123.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई है। दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए अवैध धान परिवहन, भंडारण और कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधि रोकने सख्त निर्देश इसी क्रम में, तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल ने नगरी क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर अचानक पहुंचकर जांच की। इस टीम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग और कृषि उपज मंडी के अधिकारी शामिल थे। जिन फर्मों पर कार्रवाई की गई उनमें संतोष खंडेलवाल, शिवम ट्रेडर्स घुटकेल, दीपक ट्रेडर्स बोराई और चंपालाल बाबूलाल बोराई शामिल हैं। जांच के दौरान, मंडी अधिनियम 1972 के तहत इन फर्मों/संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 123.20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *