कपिल शर्मा को कहानी सुनाई, उन्होंने निर्देशन की सलाह दी:लेखक-निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी बोले- पिछले 10 साल से अच्छी कहानी के इंतजार में था

जयपुर के जाने-माने लेखक अनुकल्प गोस्वामी अब निर्देशक के रूप में बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी निर्देशित फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा नजर आएंगे। खास बात यह है कि पहली फिल्म को अनुकल्प ने लिखा था, जबकि सीक्वल को उन्होंने न केवल लिखा है बल्कि खुद निर्देशित भी किया है। अनुकल्प ने बताया कि सीक्वल बनाने में 10 साल इसलिए लगे, क्योंकि मैं एकदम परफेक्ट कहानी का इंतजार कर रहा था। जब मुझे कहानी मिल गई तो लगा कि अब वक्त इसे बड़े पर्दे पर उतारने का है। उन्होंने बताया कि कहानी सुनने के बाद कपिल ने खुद कहा कि ‘इसे तुम्हें ही डायरेक्ट करना चाहिए’ और उसी दिन मैंने फैसला कर लिया। कपिल शर्मा के बारे में अनुकल्प ने कहा कि कपिल के अंदर एक ऐसी मासूमियत है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है। वो किसी का मजाक उड़ाते हैं तो सामने वाला भी हंस पड़ता है। स्टार होने के बावजूद वो बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। मेरे लिए कपिल कॉमेडी के शाहरुख खान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में गायिका श्रेया घोषाल ने भी कपिल को यही नाम दिया था। चार धर्म, चार पत्नियां, बहुत सारी कॉमेडी फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से चार अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी कर लेता है, हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई। झूठ के जाल में फंसे इस किरदार की मुश्किलों पर आधारित यह कहानी कॉमिक एंगल से दर्शकों को हंसाएगी। फिल्म में कपिल के साथ चार अभिनेत्रियां दिखेंगी। इसमें हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान के नाम शामिल है। कास्टिंग पर अनुकल्प ने कहा कि अभिनेत्रियों को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर नहीं, बल्कि किरदारों के हिसाब से चुना गया है। अनुकल्प फिलहाल नेटफ्लिक्स पर ‘द कपिल शर्मा शो’ का निर्देशन भी कर रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दिवाली के त्योहार पर हमेशा अनुकल्प अपने परिवार सहित जयपुर में हाेते है। उनके परिवार के सदस्य और रिलेटिव आज भी जयपुर में ही बसे हुए है। अभी फिल्म की टीम देशभर में प्रमोशन के लिए विजिट कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *