तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच:स्पेशल ट्रेन में 2 थर्ड एसी व 2 स्लीपर कोच एक्स्ट्रा लगेंगे; पैसेंजर्स को मिलेगी सुविधा

नए साल पर टूरिस्ट्स के यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की ट्रिप और कोच बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- पैसेंजर्स ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तिरूपति-हिसार-तिरूपति स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 2 थर्ड AC व 2 सैकंड स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर PRO शशि किरण के अनुसार 17 दिसंबर व 24 दिसंबर को तिरुपति से चलने वाली ट्रेन नंबर 07717, तिरूपति-हिसार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में तथा 21 दिसंबर व 28 दिसंबर को हिसार से चलने वाली ट्रेन नंबर 07718 हिसार-तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 2 थर्ड एसी व 2 सैकंड स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इन कोच की बढ़ोतरी के बाद अब तिरुपति-हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन में 14 थर्ड एसी, 6 सैकंड स्लीपर व 2 पॉवरकार कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। सीकर जिले में तिरुपति-हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन का सीकर जंक्शन और रींगस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर‌ स्टाॅपेज रहता है। ट्रेन में कोच बढ़ने से सीकर जिले‌ के यात्रियों को‌फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *