भाई की संदिग्ध मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग:परिजन बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, जांच अधिकारी पर परिवार को गुमराह करने का आरोप

शाजापुर के सुंदरसी थाना क्षेत्र के गांव सिमरोल निवासी संजय सिंह मालवीय ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को एक आवेदन सौंपा हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने छोटे भाई अशोक मालवीय की संदिग्ध मौत के मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग की है। उन्होंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने का हवाला दिया है। भाई बोला-पीएम रिपोर्ट में हत्या की हुई पुष्टि संजय सिंह मालवीय ने बताया कि उनके 28 वर्षीय छोटे भाई अशोक मालवीय को 15 नवंबर 2025 को जिला अस्पताल शाजापुर में मृत घोषित किया गया था। अगले दिन, 16 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, 5 दिसंबर 2025 को मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अशोक की मृत्यु का कारण “हॉमीसाइडल” (मनुष्य वध संबंधी) बताया है। सब इंस्पेक्टर पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप परिवार ने आरोप लगाया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की संभावना स्पष्ट होने के बावजूद, सुंदरसी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपक की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर उन्हें संदेह है, उसका बड़ा भाई जिला पंचायत सदस्य है। इस वजह से राजनीतिक दबाव में जांच प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक उनके महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। परिवार की जांच अधिकारी बदलने की मांग आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच अधिकारी ने परिवार को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की गई कि मौत बीमारी या दुर्घटना से हुई है और उन्हें मेडिक्लेम कराने की सलाह दी। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट स्पष्ट रूप से बताती है कि मौत किसी बीमारी या दुर्घटना से नहीं, बल्कि किसी साजिश के तहत हुई प्रतीत होती है। पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *