मऊगंज में दो पक्षों मे चले लाठी-डंडे, पत्थरों से हमला:पुराने जमीनी विवाद में मारपीट, महिलाएं-बुजुर्ग घायल, वीडियो आया सामने

मऊगंज के एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हनुमना थाना क्षेत्र के भदौहा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में महिलाएं और बुजुर्ग भी घायल हुए थे। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट यह घटना रविवार शाम को भदौहा गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण हुई। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो में महिलाएं भी डंडे लेकर मारपीट में शामिल होती नजर आ रही हैं। इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत फरियादी गुलाबकली पटेल (50), पति रामसिया पटेल, निवासी भदौहा, ने हनुमना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सतानन्द पटेल, शिवमंगल पटेल और तीन अन्य लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर उन पर हमला किया। गुलाबकली के विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान अनीता पटेल भी वहां पहुंचीं और हाथ-मुष्टियों से मारपीट करने लगीं। महिला के हाथ और पैर में आईं चोटें गुलाबकली पटेल ने बताया कि शोर सुनकर उनका बेटा विष्णु पटेल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस हमले में गुलाबकली के दाहिने हाथ और पैर की एड़ी में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मारपीट की धाराओं के तहत विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *