जालंधर स्टेशन पर लावारिस लाश मिलने से हड़कंप:प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर मिली व्यक्ति की बॉडी, पहचान के लिए 72 घंटे का इंतज़ार

जालंधर शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना सुबह करीब 9:45 बजे की है। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। शुरुआती जांच में व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल के आस-पास लग रही है और उसने सर्दी के कपड़े पहने हुए थे। हालांकिबी शव के पास से मृतक की पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया शव पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सिविल अस्पताल जालंधर के मर्चरी में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों का इंतज़ार करने के लिए शव को 72 घंटों तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया: अगर इस दौरान मृतक के परिजन सामने आते हैं तो नियमानुसार शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पहचान न होने की सूरत में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह व्यक्ति स्टेशन पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत का कारण क्या है। ठंड के इस मौसम में स्टेशन पर लावारिस शव मिलने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *