कोटा जिले में शीत लहर और बढ़नी सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल के कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को 10 जनवरी से स्कूल में जाना है। शिक्षा विभाग की ओर से सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक थी। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश था। 7 जनवरी से विद्यार्थियों को स्कूल जाना था। बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए कोटा जिला कलेक्टर आदेश जारी किया है। जिसमें सरकारी प्राइवेट स्कूलो के अवकाश को 3 दिनो के लिए बढ़ा दिया गया है। कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को अब 10 जनवरी से स्कूल में जाना होगा। वहीं शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।


