प्रतापगढ़ पुलिस ने चोरी की कार बरामद की:गश्ती दल ने नाकाबंदी में पकड़ी, चालक फरार

प्रतापगढ़ पुलिस ने दो माह पहले चोरी हुई एक कार बरामद की है। पुलिस के गश्ती दल ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका, लेकिन कार सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र की है। सेमरडा निवासी नितेश कुमार पाटीदार ने 27 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वर्क शाॅप से चोरी हुई थी गाड़ी उन्होंने बताया कि नीमच रोड पर माथुर हॉस्पिटल के पास उनकी आरके ऑटो सर्विस नाम से कार वर्कशॉप है। युवराज सिंह राजपूत निवासी रोहिणीखेड़ा, थाना जलोदा जागीर, ने अपनी कार लगभग 20 दिन पहले रिपेयर के लिए वर्कशॉप पर खड़ी की थी। कार ठीक होने के बाद उसे वर्कशॉप के बाहर अन्य कारों के साथ खड़ा कर दिया गया था। 26 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे नितेश कुमार वर्कशॉप बंद कर घर चले गए। अगली सुबह 10 बजे जब वापस आए, तो युवराज सिंह की कार वर्कशॉप के बाहर नहीं मिली। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत गठित पुलिस टीम गश्त के दौरान केसुंदा फंटा पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध स्विफ्ट कार पुलिस जाप्ते को देखकर केसुंदा की तरफ तेजी से निकली। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया। भाटखेड़ा गांव के तालाब के पास चालक कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *