अमृतसर में सुनार के घर से 70 लाख की चोरी:दिन-दहाडे़ घर में घुसे चोर, परिवार गया था अंतिम संस्कार में

अमृतसर में दिन दिहाड़े एक चोर ने घर से 70 लाख के गहने और कैश चुरा लिया। परिवार वाले उस समय बाहर गए थे, जब चोर घर में घुसा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमृतसर के प्रताप नगर निवासी हरचरण सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब तीन बजे वो किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार पर गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वो तकरीबन 4 बजे घर आ गए। जब घर आए तो आकर देखा कि घर के तले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां चेक की गई तो उनके भी ताले टूटे हुए थे और उसमें से सोने के गहने और कैश गायब था। हरचरण सिंह ने बताया कि कैमरा चेक करने पर पता चला कि एक अनजान व्यक्ति घर के अंदर घुसा और चोरी करके चला गया। उन्होंने बताया कि वो सुनार हैं। घर में सोने-चांदी के गहने पड़े थे। करीब 70 लाख का नुकसान हुआ है। चोर जाते हुए अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की की डीवीआर भी साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 112 पर फोन आया था और चोरी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने आस पास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज हासिल की है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *