सीकर में स्कूलों की छुट्टियों पर अभी फैसला नहीं:कलेक्टर बोले- कल एनालाइज करेंगे, अभी तापमान कम नहीं

सीकर में स्कूल में सर्दी की छुट्टियों में अभी तक बढ़ोतरी नहीं हुई है। कल प्रशासन एनालाइज करके इस पर निर्णय करेगा। यह बात आज सीकर के कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कही है। दरअसल आज कलेक्टर मुकुल शर्मा सीकर के रेलवे स्टेशन पर संचालित रैन बसेरे में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि सीकर में नगर परिषद के द्वारा जो रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है,उसमें व्यवस्थाएं ठीक है। वर्तमान में इस बसेरे में महिलाएं नहीं है, लेकिन उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की हुई है। आवश्यकता होने पर और भी रैन बसेरे संचालित किए जाएंगे। प्रयास है कि सर्दी में कोई भी बाहर नहीं रहे। सर्दियों में स्कूलों में छुट्टी की बात पर कलेक्टर ने कहा कि अभी तक दिन में तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहा है। कल एनालाइज करेंगे इसके बाद में निर्णय लिया जाएगा क्योंकि अभी तापमान ज्यादा कम नहीं है। रैन बसेरे में निरीक्षण के बाद कलेक्टर सीकर के बस डिपो परिसर में पहुंचे। जहां उन्हें सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। ऐसे में अब डिपो मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *