अजमेर दरगाह में कल पेश होगी सीएम भजनलाल की चादर:बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती करेंगे चादर पेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स पर अजमेर स्थित ख्वाजा साहब के आस्ताने पर मंगलवार को चादर पेश की जाएगी। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती सीएम भजनलाल शर्मा की ओर से चादर पेश करेंगे। इस पर मौके पर मेवाती बुलंद दरवाजे पर सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश भी पढ़ेंगे। आज मुख्यमंत्री आवास पर सीएम भजनलाल शर्मा ने मेवाती को चादर सौंपी। सीएम ने दी उर्स की मुबारकबाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान की सरजमीं पर हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती गरीब ने समाज के कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमत करने और एक-दूसरे के साथ आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। उन्होंने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर आने वाले तमाम जायरीन और प्रदेशवासियों को उर्स की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हुसैन खान, सादिक खान, जावेद कुरेशी, जंग बहादुर पठान और महबूब कुरैशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *