पाली की सड़कों पर दिखा युवा जोश:खुलेअधिवेशन में छात्र नेताओं ने रखे शैक्षिक, महिला उत्पीड़न, स्वरोजगार पर विचार

पाली शहर में ABVP का 60वां प्रांत अधिवेशन पाली शहर में आयोजित हो रहा है। इसको लेकर आज शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जो मंडिया रोड सरस्वती स्कूल से रवाना होकर शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए सूरजपोल चौराहे पहुंची। पूरे रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सूरजपोल पर आयोजित खुले अधिवेशन में छात्रनेताओं ने राजस्थान की वर्तमान शैक्षिक स्थिति, सामाजिक परिदृश्य, महिला उत्पीड़न, स्वरोजगार, पर्यावरण की स्थिति को लेकर सभी छात्रनेताओं में भाषण रखे। पाली शहर के मंडिया रोड सरस्वती स्कूल से शोभायात्रा सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रवाना हुई। शहर के मंडियारोड, पुराना बसस्टैंड, विवेकानंद सर्किल, कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल होते हुए सूरजपोल पहुंची। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
सूरजपोल पर खुला अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, प्रांत मंत्री पूनम भाटी, बीकानेर महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, जोधपुर महानगर मंत्री विशाल गौड़, नागौर जिला संयोजक पीयूष लोमरोड, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंदसिंह भाटी एवं रेणु खारवाल ने राजस्थान की वर्तमान शैक्षिक स्थिति, सामाजिक परिदृश्य, महिला उत्पीड़न, स्वरोजगार, पर्यावरण की स्थिति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का रास्ते में सरस्वती विद्यालय, बंजरग दल, विश्व हिंदू परिषद, सी.पी, आंजणा पटेल समाज, भाजपा सोमनाथ मंडल, नवीन वागोरिया, अक्षय पूरी, श्रीनाथ ग्रुप, खटीक समाज, भारत विकास परिषद, कुलदीप सिंह रुपावास, जोधाणा स्वीटस, राजपुरोहित छात्रावास, अविनाश गहलोत टीम, कुमावत समाज, फादर्स चिल्ड्रन स्कूल, कृष्ण विद्या मन्दिर, प्रजापत समाज, संजय ओझा, बार एसोसिएशन पाली, सुरेश चौधरी, कार्तिक सिंह रावलवास, दीपक सोनी आदि संगठनों एवं समाजसेवियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बोले- ABVP राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से युवाओं के बीच कार्य कर रही इससे पहले सुबह सत्र में ABVP के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि आज भारत विरोधी ताकतों द्वारा कॉलेज परिसरों में विभिन्न प्रकार के नेरैटिव फैलाए जा रहे है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे लगाने जैसी घटनाएं हमारे सामने है। लेकिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को सत्य पर आधारित विमर्श को छात्रों के बीच स्थापित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से युवाओं के बीच कार्य कर रही है। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद पिछले 75 वर्ष से देश की छात्र तरुणाई को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता शिक्षा में सुधार, भ्रष्टाचार मुक्त देश व सामाजिक समरसता के भाव को लेकर अंतिम समय तक प्रयास करता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *