आईपीएल की तर्ज पर पहली बार वीर भूमि राजस्थान में आयोजित होने जा रही आई-लीग फुटबाल प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब RUFC के होम ग्राउंड जयपुर में 9 जनवरी, गुरुवार दोपहर 3बजे से शुरू होने जा रहा है। क्लब के चेयरमैन केके टाक के विशेष प्रयासों के चलते यह लीग राजस्थान के फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक शानदार मौका लेकर होने जा रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित की जा रही आई लीग में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जनवरी से लेकर मार्च तक कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब चेयरमैन केके टाक, डायरेक्टर रोशनी टाक के प्रयासों की बदौलत राजस्थान में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में ंनई इबारत लिखने को तैयार है। RUFC के कोच और टीम के सभी खिलाडी इस लीग को लेकर बेहद उत्साहित हैं और वे मैदान पर अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेंगे। इस लीग के जरिए राजस्थान फुटबॉल को नई दिशा मिल सकती है और यहां के खिलाड़ियों को एक बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलेगा। राजस्थान यूनाइटेड ने 2021 आई-लीग क्वालीफायर जीता और इस तरह आई-लीग के लिए क्वालीफाई करने वाला राज्य का पहला क्लब बन गया, वहीं राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने 2022 में डूरंड कप जीतकर अपनी एक नई पहचान बनाई। अक्टूबर 2024 में, क्लब ने उरुग्वे (अमेरिका) के दिग्गज फुटबॉलर रह चुके वाल्टर कैपिले को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया। कप्तान एलेन सोयारजून स्पेन से है ने बेहतरीन कैप्टनशिप का प्रदर्शन करते हुए क्लब को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। वहीं बात करें दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की तो क्लब में कोलंबिया से डिफेंसिव मिडफील्डर रॉनी रॉड्रिगेज, इक्वाडोर से सेंटर बैंक के तौर पर रोनाल्डो जॉहनसन, उरुग्वे से स्टार स्ट्राइकर लुकास रॉड्रिगेज, स्पेनिश स्ट्राइकर गेरार्ड आर्टीगेस, घाना से विंगर पॉजिशन पर अर्नेस्ट न्यार्को क्लब की ताकत बने हुए है। देश के विभिन्न फुटबॉल क्लर्बो की टीमें भी इस समय मैच के लिए जयपुर आई हुई हैं.


