डिंडौरी: रेत ठेकेदार के कर्मचारियों जनपद अध्यक्ष ने पीटा VIDEO:जनपद सदस्य सहित समर्थकों ने दौड़ाया; पुलिस ने किया केस दर्ज

डिंडौरी जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे और जनपद सदस्य मधुवन धुर्वे समर्थकों का रुसा बुंदेला गांव में अस्थाई रेत नाके के कर्मचारियों से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। शिकायत पर गाड़ा सरई पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। वीडियो 4 जनवरी का बताया जा रहा है, जो आज सामने आया है। कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दौड़ाया रेत ठेकेदार के कर्मचारी संग्राम सिंह ने गाड़ा सरई पुलिस को शिकायत में बताया कि 4 जनवरी की सुबह मेरे साथ जोगेंद्र सिंह तोमर, सतेंद्र तिवारी, रुसा बुंदेला अस्थाई रेत नाके में थे। सुबह-सुबह जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य अपने समर्थकों के साथ नाके पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब हम जान बचाकर भागे तो, बाइक से पीछा किया। किसी तरह जान बचाकर भागे। एसपी वाहिनी सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गाड़ा सरई थाने में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जनपद अध्यक्ष सहित अन्य पर अपराध दर्ज करंजिया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद चरण सिंह धुर्वे सहित तीन अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3, 5 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *