राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:5-महीने की प्रेग्नेंट नाबालिग छात्रा की हत्या; रेस्टोरेंट संचालक को घसीटकर लाठियों से पीटा; पुलिस के ड्राइवर को गोली मारी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर ब्यावर से है। यहां थाने से 2 किमी दूर पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर को बदमाशों ने गोली मार दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर को गोली मारी, पेट में फंसी बुलेट
पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर (संविदाकर्मी) को बदमाशों ने पहले पीटा, फिर सीने में गोली मार दी। बुलेट पेट में फंसी है। गंभीर हालत में अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिस समय वारदात हुई, उस समय पुलिस की गाड़ी में ड्राइवर के अलावा कोई और नहीं था। मामला ब्यावर के बिजयनगर इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर
2. जयपुर शहर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में घुसा लेपर्ड
जयपुर में मंगलवार को मालवीय राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (MNIT) में लेपर्ड घुस गया। विवेकानंद लेक्चर हॉल के पास उसका मूवमेंट था। इस वक्त करीब एक हजार स्टूडेंट्स और स्टाफ कैंपस में मौजूद था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शावक का रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर 3. फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी 7 दिन की रिमांड पर
बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को मंगलवार को ACJM कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया। पुलिस सोमवार रात करीब 10 बजे मुंबई से उदयपुर लेकर आई थी। इस दौरान विक्रम और श्वेतांबरी मीडिया के सामने चेहरा छिपाते रहे। 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 7 दिसंबर को दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर 4. रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर घसीटा, लाठी-घूंसों से पीटा
रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पीने से रोकने पर बदमाशों ने संचालक पर हमला कर दिया। पैर पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर लेकर आए। लात-घूंसों और लाठियों से मारपीट की। अचेत होने के बाद भी पीठ पर लाठियों से वार करते रहे। मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र का सोमवार रात का है। पढ़ें पूरी खबर 5. 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसान
बाड़मेर में मंगलवार को 200 ट्रैक्टर लेकर किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। अनुदान, फसल मुआवजे, बिजली और जंगली जानवरों की समस्या को लेकर किसानों ने यह रैली निकाली। रैली में डीजे भी साथ थे। इसमें देशभक्ति और किसानों से जुड़े गाने बजाए गए। पढ़ें पूरी खबर अब 3 अहम खबरें 6. जयपुर में लगे ‘लापता शिक्षा मंत्री’ के पोस्टर
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी क्लास की स्टूडेंट अमायरा के सुसाइड केस में 38 दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते शहर के चौराहों, बस स्टॉप और मुख्य सड़कों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा- ‘राजस्थान के सभी माता-पिता मंत्री की तलाश कर रहे हैं।’ पढ़ें पूरी खबर
7. जयपुर में लगातार दूसरे दिन हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली। मंगलवार सुबह करीब 9:43 बजे रजिस्ट्रार सीपीसी को ईमेल आया था। पुलिस ने तुरंत बिल्डिंग खाली करा ली। सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू की गई। पिछले 40 दिन में हाईकोर्ट को यह चौथी धमकी मिली। पढ़ें पूरी खबर 8. पांच महीने की प्रेग्नेंट 15 साल की लड़की की हत्या
चूरू में 10 वीं क्लास की 15 साल की लड़की की लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। घरवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया। वे धरने पर बैठ गए और हत्यारे को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। मामला बीदासर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है 9. जोधपुर में विदेशी महिला की मौत, मुस्लिम प्रतिनिधि को सौंपा क्रिश्चियन का शव
जोधपुर में टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई यूक्रेन की महिला की मौत हो गई। यूक्रेनी दूतावास की ओर से नियुक्त एजेंसी के मुस्लिम प्रतिनिधि को मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया। क्रिश्चियन महिला का बुधवार को हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर कल क्या होगा खास 10. देश-विदेश के बड़े बिजनेसमैन आएंगे जयपुर
जयपुर में बुधवार को देश के कई बड़े बिजनेसमैन आएंगे। ये सभी सरकार की ओर से मनाए जाने वाले प्रवासी राजस्थान दिवस में शामिल होंगे। सीतापुरा के JECC में सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा। सीएम भजनलाल शर्मा 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की जानकारी देंगे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *