राजगढ़ में स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए चलेगा अभियान:कलेक्टर ने दिए निर्देश, संत रविदास योजना की प्रगति पर नाराजगी जताई

राजगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को समय-सीमा बैठक हुई। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्कूल वाहनों की चेकिंग के लिए एक विशेष अभियान चलाएं। साथ ही कलेक्टर ने मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण अभियान के तहत आवेदनों की विभागवार ऑनलाइन एंट्री की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समय पर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने डीडी सामाजिक न्याय को फरवरी के पहले सप्ताह में आयु संबंधित कैंप आयोजित करने का आदेश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में ऊर्जा और परिवहन विभाग से कैंप आयोजन करने के लिए भी कहा गया। संत रविदास योजना और स्वामी विवेकानंद जयंती को लेकर निर्देश दिए कलेक्टर ने संत रविदास योजना की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए और स्कूल शिक्षा विभाग से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। उन्होंने हर घर नल से जल की सत्यापन रिपोर्ट न देने पर नरसिंहगढ़ के ई-डब्ल्यूआरडी अधिकारी को एससीएन जारी करने का आदेश दिया। साथ ही 1 जनवरी 2025 से सभी जिला अधिकारियों और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को छुट्टी (सीएल) को एनआईसी की ओर से तैयार पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने का आदेश दिया। शिकायतों पर कार्रवाई लोक सेवा गारंटी के तहत समय से बाहर हुई शिकायतों पर कलेक्टर ने जीरापुर तहसीलदार पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पर सभी विभागों को शिकायतों का गंभीरता से निवारण करने और ए ग्रेड में आने का प्रयास करने का आदेश दिया गया। पेंशन प्रकरणों में राजगढ़ पहले स्थान पर जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निपटारे में राजगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर है, जिस पर कलेक्टर ने कोषालय विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *