दर्शकों को गुदगुदाने इंदौर आ रहे हैं प्रशांत दामले:सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए होगा नाटक ‘गेला माधव कुणीकडे’ का मंचन

सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘गेला माधव कुणीकडे’ का मंचन 10, 11 और 12 जनवरी को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड पर होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद् सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि रंगमंच के स्टारडम की चरम ऊंचाई को छूने वाले, चार दशकों से अधिक दर्शको के दिलों पर राज करने वाले, रोमांटिक, सुविख्यात, कॉमेडी किंग प्रशांत दामले ने अभिनेता के रूप में 12500 प्रयोग करने का विश्व विक्रम बनाया है। हमेशा नाट्यरसिकों के लिए कुछ हटके नाटक लाने वाले प्रशांत दामले इस बार सानंद दर्शकों को गुदगुदाने ला रहे हैं नाटक गेला माधव कुणीकडे। नाटक में दमदारी से आपका साथ देने वाले कलाकार विनय येडेकर भी रंगमंच के कॉमेडियन के रूप में स्थापित हैं। साथी कलाकार हैं नीता पेंडसे, तन्वी पालव, राजसिंह देशमुख, अक्षता नाईक। प्रशांत दामले फेन फाउंडेशन, गौरी थिएटर्स निर्मित इस नाटक के लेखक वसंत देसाई, दिग्दर्शन, नेपथ्य, संगीत- राजीव शिंदे, प्रकाश योजना – किशोर इंगळे, ध्वनि संयोजन – प्रकाश खोत, सूत्रधार – अजय कासुर्डे हैं। सानंद न्यास के भिसे एवं वावीकर ने बताया कि 3 दिन एवं 5 प्रयोगों में होने वाले नाटक ‘गेला माधव कुणीकडे’ का मंचन 10 जनवरी को मामा मुजुमदार समूह के लिए सायं. 6.30 बजे, 11 जनवरी को रामुभैय्या दाते समूह के लिए अपराह्न 4 बजे, सायं. 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए 12 जनवरी को वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे एवं सायं 7.30 बजे बहार समूह के लिए होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *