अशोकनगर कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा:रास्ते की मांग को लेकर पहुंची, अचानक से चीखते-चिल्लाते श्लोक पढ़ने लगी

अशोकनगर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पचलाना निवासी एक महिला ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला रास्ते की मांग को लेकर आई थी और देखते ही देखते चीखने-चिल्लाने लगी और जमीन पर लेट गई। काफी देर तक महिला की यह स्थिति बनी रही, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। कुछ देर बाद महिला शांत हुई और उसके पति ने उसे सहारा देकर एक जगह बिठाया। पति का दावा- महिला पर ‘देवी प्रकोप’ है हंगामा करने वाली महिला गुड्डी बाई लोधी पत्नी कप्तान लोधी हैं। उनके पति कप्तान लोधी ने बताया कि उनकी पत्नी पर ‘देवी प्रकोप’ है और यह पहले भी हो चुका है। महिला ने खुद कहा कि उसे नहीं पता कि अचानक क्या हुआ। इस दौरान वह कुछ श्लोक बोलने लगी और गौ माता की हत्या की बात भी कह रही थी। रास्ते की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थी महिला अपने पति कप्तान सिंह पुत्र भगवान सिंह लोधी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उनके आवेदन के अनुसार, पचलाना गांव में सर्वे नंबर 485/2 रकबा 2.5 बीघा की पट्टे की भूमि है। इस भूमि से लगी शासकीय भूमि पर एक रास्ता है, जिसे परमाल सिंह नामक व्यक्ति ने बंद कर दिया है। प्रार्थी ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि उन्हें अपने खेत तक आने-जाने के लिए शासकीय भूमि में से रास्ता दिलवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *