पलारी में युवक की करंट लगने से मौत:तालाब के पास मिली लाश, पोस्टमार्टम में इलेक्ट्रिक शॉक से मौत की पुष्टि

बलौदाबाजार में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के रहने वाले जगतारण के रूप में हुई है। यह घटना गांव के बाहर नाले के पास बने एक तालाब के क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय जगतारण दोपहर के समय गांव के बाहर नाले के पास तालाब क्षेत्र में बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने उसे तत्काल पलारी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इलेक्ट्रिक शॉक से मौत होने की पुष्टि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने इलेक्ट्रिक शॉक से मौत होने की पुष्टि की है। चिकित्सकीय रिपोर्ट में मृतक के सीने के बाएं हिस्से में बिजली के झटके से जलने के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही- पुलिस पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “अभी तक यही जानकारी मिली है कि मृतक तालाब के पास बेहोश मिले थे। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें उस स्थान पर करंट कैसे लगा। मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *