खेलते खेलते घर से बाहर निकले बच्चे:पुलिस ने 3 घंटे में 8 किलोमीटर का एरिया खंगाल कर ढूंढ़ निकाला

जोधपुर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में घर से बाहर खेलने के दौरान दो बच्चे घर से निकल गए। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आखिरकार बच्चों को नारायण नगर से ढूंढ निकाला इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर समाजसेवी गोपाल सिंह ढढोरा भी मौके पर पहुंचे। Acp बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर दस के विवेक विहार थाने क्षेत्र से पांच और आठ साल के बच्चे आज दोपहर खेलते खेलते साढ़े तीन बजे घर से खेलते खेलते निकल गए । बच्चे शताब्दी सर्किल, नारायण नगर की तरफ चले गए। इधर बच्चे नहीं मिले तो उनके परिजनों ने शाम पांच बजे विवेक विहार थाने पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने इस पर पांच अलग अलग टीमें बनाई। विवेक विहार थाना अधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में टीमों ने बच्चे की तलाश में CCTV खंगाले करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बच्चों को ढूंढ निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *