बिग बॉस विनर गौरव की मां बोलीं- बेटा बहुत जिद्दी:बचपन में खूब मार खाता था; कानपुर में पिता बोले- मैंने उसे शो में जाने से रोका था

मैंने बेटे को बिग बॉस में जाने से रोका था। कहा था कि बेटा कंट्रोवर्शियल शो है। इस शो में मत जाना, छवि खराब होगी। बेटे ने कहा कि कोई बात नहीं, एक बार जाकर देखते हैं, कुछ एक्सपीरियंस ही मिलेगा। उम्मीद नहीं थी कि वह विजेता बनेगा। अब उसके जीतने पर प्राउड फील कर रहा हूं। यह कहना है बिग बॉस सीजन-19 के विजेता टीवी आर्टिस्ट गौरव खन्ना के ट्रांसपोर्टर पिता विनोद खन्ना का। कानपुर में उन्होंने कहा- आज जब वह विनर बना तो मुझे बहुत खुशी हुई। जो फीलिंग है, उसको मैं बता नहीं सकता हूं। पहले भी वह कई अवॉर्ड जीता है, मगर ऐसी फीलिंग, ऐसा प्राउड कभी नहीं हुआ, जैसा कि बिग बॉस सीजन 19 जीतने पर हुआ। वहीं, मां ने कहा- बेटा गौरव बहुत जिद्दी है। जो ठान लेता है, उसे हासिल करके ही मानता है। इसलिए बचपन में खूब मार खाया है। मुंबई में रविवार को बिग बॉस-19 का ग्रैंड फिनाले हुआ। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला। गौरव खन्ना एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो CID और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। दैनिक भास्कर ऐप की टीम कानपुर में गौरव खन्ना के घर पहुंची, उनके माता-पिता से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… पिता बोले- गौरव बचपन से जिद्दी
भास्कर टीम जब सिविल लाइन इलाके में गौरव के घर पहुंची, तो बाहर लोगों की भीड़ मिली। लोगों से बात करते हुए टीम उनके पिता तक पहुंची, तो वह घर के अंदर ले गए। विनोद खन्ना ने कहा- जिस समय बिग बॉस में जाने का ऑफर आया, तो वह कानपुर में ही था। मैंने उसको पहले समझाया की बेटा आप शो करो, लेकिन इस कन्ट्रोवर्सी वाले शो के चक्कर में मत पड़ो। लेकिन उसने जाने का मन बना लिया था, तो मैंने कहा बेटा अपना ध्यान रखना और ज्यादा कन्ट्रोवर्सी में मत फंसना। गौरव कानपुर को हमेशा याद करता रहता है। यहां का मलाई मक्खन, जलेबी, खस्ता, कचौड़ी और कानपुर की जैकेट को हमेशा वह पसंद करता है। गौरव की मां शशि खन्ना ने कहा कि वह बचपन से ही बहुत जिद्दी था। वह अगर किसी चीज की जिद करता था, तो जब तक उसको वह चीज नहीं मिल जाती थी। तब तक वह मानता नहीं था। इस कारण वह बचपन में मार भी बहुत खाता था। इसी जिद ने उसको इस मुकाम तक पहुंचाया है। उम्मीद थी कि जीतने की कोशिश करेगा
शशि खन्ना ने कहा- जब उसको इस शो में देखा तो उम्मीद थी कि वह जीतने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन पहले से कुछ नहीं कह सकते थे। फर्स्ट डे से ही हमारे जितने भी रिलेटिव थे। वह यही कहते थे कि इस बार गौरव ही विनर बनेगा। गौरव ने बचपन में जयपुरिया स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद पीपीएम डिग्री कॉलेज से बीकॉम किया और फिर 2003 में एमबीए करने के लिए वह मुंबई चला गया। मुंबई में मॉडलिंग करने का मौका मिला
मां ने आगे कहा- मुंबई में एक दिन वह अपने फ्रेंड को बाइक से छोड़ने के लिए कहीं गया था। वो फ्रेंड मॉडलिंग करता था। वहीं पर उससे कुछ लोगों ने कहा कि तुम भी मॉडलिंग करो, अच्छा कर ले जाओगे। इसके बाद उसने मॉडलिंग करने का मन बना लिया। उसने फिर मुझसे पूछा कि मैं मॉडलिंग करना चाहता हूं, तो मैंने कहा कि ठीक है लेकिन जॉब छोड़कर मॉडलिंग में कैसे आओगे, तो उसने कहा करके देखते हैं। इसके बाद उसने मॉडलिंग करना शुरू किया। 2 दिन काम करने का मौका मिला
मां ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसको एक छोटे ‘भाभी’ नाम के सीरियल में 2 दिन का काम मिला। इस शो के बाद तुरंत कुमकुम में श्रवण नाम का किरदार करने का मौका मिला, फिर कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। एक के बाद एक ‘मेरी डोली, तेरे अंगना’ में लीड रोल किया। यह प्यार ना होगा कम, रब ने बना दी जोड़ी, संतान, चंद्रकांता, सीआईडी जैसे बड़े-बड़े सीरियल में लीड रोल अदा किया। शो के दौरान हर कोने में गौरव की होती थी बुराई
शशि खन्ना ने कहा- जब मैं शो देखती थी तो हर कोने में गौरव की बुराई हुआ करती थी। मुझे यह देखकर काफी बुरा लगता था। लेकिन फिर जब वह सभी फ्रेंड के साथ मिलकर मस्ती करता था, हंसता था, एंजॉय करता था तो खुशी भी होती थी। मास्टर शेफ में भी वह विनर बना। उसने कभी घर पर चाय तक नहीं बनाई थी, लेकिन जब मास्टर शेफ में उसने हिस्सा लिया तो उसके एक माह पहले से ही उसने शेफ से ट्रेनिंग लेना शुरू किया, फिर उसने इतनी अच्छी तरह से वहां पर काम किया कि वह विनर बन गया। सलमान खान गौरव का हमेशा से फेवरेट रहे हैं। जब इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे तो इससे बड़ा पल उसके लिए और कुछ नहीं था। 2016 में हुई थी शादी
गौरव के परिवार में पिता विनोद खन्ना जोकि ट्रांसपोर्टर है। मां शशी खन्ना हैं। एक बड़ी बहन प्रिया मेहरोत्रा है। प्रिया लखनऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है और उनके पति डॉ. सुलभ मल्होत्रा ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। गौरव की 2016 में मुंबई की रहने वाली आकांक्षा से शादी हुई थी। बिग बॉस का इतिहास
बिग बॉस का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया। पहले सीजन में राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस जैसे नाम थे। शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। …………………………. ये खबर भी पढ़ें- बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना:मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज, फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को जीतकर इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना बने हैं, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। विनर गौरव खन्ना की बात करें तो वे एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो CID और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *