हिंदू युवती को साथ रखे हुए था सुफियान अंसारी:करणी सेना के पदाधिकारी पहुंचे; युवती को परिवार के हवाले किया, युवक पर हुई कार्रवाई

इंदौर के आजाद नगर में सुफियान अंसारी के साथ रह रही एक हिंदू युवती की सूचना पर करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में युवती ने शिकायत करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सुफियान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत के मुताबिक, मंगलवार को उन्हें जानकारी मिली थी कि हिंदू लड़की को सुफियान अंसारी नाम के युवक ने डेढ़ माह से अपने साथ रखा हुआ है। दोनों एक किराए के घर में हैं। युवती एमजी रोड की रहने वाली है। इसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। मूसाखेड़ी से युवती को बरामद कर उसे परिवार के सुपुर्द किया गया। इधर करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि सुफियान पर बाणगंगा में पूर्व में एफआईआर दर्ज है। उसने राजस्थान ले जाकर एग्रीमेंट कर फर्जी तरीके से शादी की है और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है। हालांकि युवती और उसके परिजन ने अभी मामले में एफआईआर से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सुफियान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *