इंदौर में सोमवार सुबह खजराना बायपास पर एक सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। दोनों तुकोगंज इलाके में स्थित रेस्टोरेंट से जा रहे थे, जब उन्हें पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिसमें ट्रक का पहिया पति के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को गंभीर चोटें आई, जिसे एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा बेस्ट प्राइस के पास हुआ है। अजय जैन और उनकी पत्नी अंजलि जैन जावरा कंपाउंड में रेस्टोरेंट चलाते थे और सुबह रेस्टोरेंट जाने के लिए जा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने पीछा करते हुए ट्रक का काफी दूर तक पीछा किया। जिसमें वाटर लिली के यहां ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। जिसकी जानकारी खजराना पुलिस को दी। इसके बाद ट्रक को जब्त किया गया।


