कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सासंद रमेश बिधूड़ी का पुतला फूंका:प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज, सार्वजनिक माफी की मांग

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के गंज इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद बिधूड़ी का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल परते ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद रमेश बिधूड़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव राहुल परते ने कहा कि भाजपा के नेताओं की सोच इतनी गिर गई है कि वे महिलाओं का सम्मान करना तो दूर, उनके लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उन्होंने कहा कि जब तक सांसद रमेश बिधूड़ी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण रखने और महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, अजय टंडन, सरफराज खान, युवा कांग्रेस ज़िला महामंत्री शेख़ अकीब, ज़िला महामंत्री विशाल धुर्वे और युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोनू राठौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *