एयू में अनदेखी, कॉलेजों को आदेश- अपने अनुसार एक्सपर्ट से कराएं प्रायोगिक परीक्षा

एजुकेशन रिपोर्टर| बिलासपुर अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी होम साइंस के प्रथम, तृतीय सेमेस्टर और एटीकेटी के रेगुलर और प्राइवेट छात्रों की परीक्षा होगी। दो पाली में लगभग 62 परीक्षा केंद्रों में 12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। लेकिन अभी तक तैयारियां अधूरी हैं। यहां तक कॉलेजों में पहले प्रायोगिक परीक्षा हो जानी थी, पर नहीं हुई है। यूनिवर्सिटी ने अभी तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए विशेषज्ञों की सूची तक नहीं भेजी है। यहीं नहीं प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है कि वे अपने अनुसार विशेषज्ञ तय करके प्रायोगिक परीक्षा करा लें। अब ऐसे में प्राइवेट कॉलेजों पर यूनिवर्सिटी मेहरबान हो गई है। यहां तक सेमेस्टर परीक्षा के तीन दिन बचें हैं, पर सभी परीक्षा केंद्रों में उत्तरपुस्तिका तक नहीं पहुंची है। पेपर भी अभी तक नहीं गए हैं। उड़नदस्ता नहीं बने हैं। यूनिवर्सिटी ने केंद्र तो बना दिए हैं, पर अभी तक केंद्राध्यक्षों की सूची नहीं बना पाई है। अब ऐसे में अधूरी तैयारी के बीच 12 दिसंबर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अटल यूनिवर्सिटी की परीक्षा शुरू होनी है। परीक्षा दो पाली में होनी है। सुबह 8 से 11 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, पर यूनिवर्सिटी ने सरदार भगत सिंह कॉलेज बेलगहना के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र सीएसआर कॉलेज पीपरतराई को बनाया है। यह कॉलेज करीब 10 किमी दूर है। सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों को ठंड में परेशानी उठानी पड़ेगी। जबकि बेलगहना के छात्रों के लिए कोटा शासकीय कॉलेज नजदीक है। ऐसे में यूनिवर्सिटी के द्वारा बनाए गए केंद्रों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *