यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाइयां

बिलासपुर| जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में केट काटकर और मिठाइयां बांटकर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को आत्मसात कर एक नई मिसाल कायम की है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के असामयिक मौत ने उन्हें कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रखा। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक बलिदान, और कांग्रेस के प्रति जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए सक्रिय राजनीति में आई और कांग्रेस को मजबूती प्रदान की। दो बार मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर, निस्वार्थ सेवाभाव की उदाहरण बनी। इस मौके पर जफर अली, हरीश तिवारी, त्रिभुवन कश्यप, विनोद शर्मा, माधव ओत्तालवार, जितेंद्र पांण्डेय, विनोद साहू,सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *