जिला न्यायालय से लोक अदालत के प्रचार वाहनों को हरी झंडी

रायसेन | मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के िलए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने जा रही वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 14 हजार प्रकरणों के निराकरण के लिए 26 खंडपीठों का गठन किया गया है। इनमें 7 खंडपीठ जिला न्यायालय रायसेन में तथा 19 खंडपीठें तहसील न्यायालयों में कार्य करेंगी। लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन तथा नगर पालिका से संबंधित मामलों का समाधान कराया जाएगा। संपत्ति कर, जलकर एवं विद्युत से जुड़े प्रकरणों में शासन की गाइडलाइन अनुसार पक्षकारों को अधिभार में छूट भी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सोहाने सहित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद जैन, विशेष न्यायाधीश शशि सिंह, वरिष्ठ न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय यादु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्षिनी यादव, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *