सीहोर| जैन संत बुंदेलखंड केसरी आचार्य 108 श्री सिद्धांत सागर महाराज संघ 4 महाराज, 5 माताजी कुल 9 पिछिया संघ का सीहोर मंगल आगमन आज शाम 4 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा सैकड़ाखेड़ी रोड पर होगा। आचार्य श्री संघ के मंगल प्रवेश पर सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं पहुंचकर बैंड-बाजों के साथ भक्ति भाव से पद प्रच्छालन कर अगवानी करेंगे। आचार्य ससंघ को श्रावक, श्राविकाए शोभायात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगे। जहां धर्म सभा में आचार्य श्री के श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए आशीष वचन होंगे। इसके बाद खजांची लाइन स्थित संत भवन पहुंचेगे।


