अकोदिया| जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर अकोदिया के सांदीपनि विद्यालय के द्वारा स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे का प्राचार्य मोहन सिंह चावड़ा और अकोदिया संकुल के शिक्षकों शिक्षिकाओं, अतिथियों के द्वारा शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान कर उन्होंने डॉ. दुबे को भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।


