सीहोर| शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, सीहोर में पदस्थ एनसीसी अधिकारी दिनेश मेवाड़ा ने एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, कामठी (नागपुर) महाराष्ट्र में एक महीने के रिफ्रेशर कोर्स की मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी कर एनसीसी सेकंड ऑफिसर की रैंक प्राप्त की। यह ट्रेनिंग 6 नवंबर से 5 दिसंबर तक चली। प्रशिक्षण के दौरान मेवाड़ा ने न केवल अकादमिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि जमीनी युद्ध कौशल, मानचित्र पठन, हथियार संचालन, और शारीरिक प्रशिक्षण जैसे कौशलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एनसीसी में प्रमोशन देकर सेकंड ऑफिसर की रैंक प्रदान की गई। मेवाड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण में उन्होंने राणा प्रताप कंपनी का प्रतिनिधित्व किया।


