जिपं सीईओ ने मध्याह्न भोजन चखा, गुणवत्ता की तारीफ की

भास्कर संवाददाता | सीहोर प्रधानमंत्री पोषण योजना की स्थिति जानने जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने मां की बगिया का अवलोकन किया। रसोइयों और समूह सदस्यों से भोजन की गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। सीईओ ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान शाला में जनभागीदारी समिति और शिक्षकों के सहयोग से बने मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया गया। सीईओ यादव ने निर्माण कार्य की प्रशंसा की। कहा, जनभागीदारी से स्कूलों का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ, समूह सदस्य, रसोइयों और ग्रामीणों का आभार जताया। कहा, सामुदायिक सहभागिता से शिक्षा और पोषण योजनाएं और बेहतर तरीके से चल सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *