इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस ने किया गर्म कपड़ों का किया वितरण

गढ़वा | इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस ने जरूरतमंद और गरीब वर्गों के लोगों के बीच गर्म कंबल और उपयोगी पुरानी वस्तुओं का वितरण किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के इस मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है। गढ़वा शहर के रामा साहू फील्ड में आयोजित इस वितरण समारोह में बड़ी संख्या में गरीब और दिहाड़ी मजदूर उपस्थित थे। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा दिपाली अग्रवाल और क्लब के अन्य सक्रिय सदस्यों विनीता आनंद, शोभा सोनी, श्वेता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, ममता कश्यप, शोभा कश्यप, प्रीति कश्यप सोनी गुप्ता आदि ने इस अवसर पर अपने हाथों से लोगों को गर्म कंबल और गुणवत्तापूर्ण पुराने वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा दीपाली अग्रवाल ने कहा इनर व्हील क्लब हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व को समझता है। कड़ाके की ठंड में जिन लोगों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। उनकी मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।यह वस्त्र और कंबल वितरण अभियान इस दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। क्लब के सदस्यों ने सुनिश्चित किया कि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *