पाटन | पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत अंतर्गत किशुनपुर क्लस्टर में मंगलवार को ईसी मीटिंग का आयोजन किया गया। जेंडर सीआरपी शीला देवी के नेतृत्व में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत महिलाओं को जेंडर शपथ दिलाई गई। साथ ही सामाजिक कुरीति डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बोतल वाला खेल खेलवाया गया, जिससे प्रतिभागियों को यह संदेश मिला कि अंधविश्वास और कुप्रथा समाज के लिए घातक है। कार्यक्रम के दौरान जेंडर सीआरपी शीला देवी ने कहा िक डायन कहना अपराध है। समाज को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करते हुए ऐसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होना होगा। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुमन गुप्ता ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की जागरूकता गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं।


