नकली नोट छापने वालों का आज रिमांड खत्म, फरार का सुराग नहीं

भास्कर संवाददाता | उज्जैन इंदौर में किराए से फ्लैट लेकर नकली नोट छापने वाले आरोपियों का बुधवार को रिमांड खत्म होने जा रहा है। दोनों से नकली नोट को लेकर नई जानकारी सामने नहीं आई। दो फरार साथियों की तलाश में भी मंगलवार को भोपाल व उज्जैन हीरा मिल की चाल में दबिश दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने 17.50 लाख रुपए के नकली नोट के साथ गऊघाट रेलवे कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ चीनू गौसर व दीपेश पिता अनोखीलाल चौहान निवासी शिवगंगा सिटी हाटकेश्वर को गिरफ्तार किया था। 5 दिसंबर को पुलिस ने कार्रवाई की थी, तभी से आरोपी रिमांड पर है व मंडी पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेशकर दोनों आरोपियों का दोबारा रिमांड मांगेंगी। ये भी आशंका है कि नकली नोट छापने में किसी साफ्टवेयर का भी उपयोग किया गया है। मंडी पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एक टीम भोपाल में फरार आरोपी राजेश बरबटे के यहां दबिश दी, जहां उसकी बहन मिली और बोली कि राजेश उनके संपर्क में नहीं है। इधर, हीरा मिल की चाल निवासी सोनू टेटवाल भी घर पर नहीं मिला। पुलिस उसे खोज रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के पकड़े जाने पर ही नकली नोट को लेकर आगे की जानकारी सामने आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *