रात में 0.5 और दिन में 0.8 डिग्री पारा बढ़ा, फिर भी सामान्य से कम

शहर में बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में वृद्धि जरूर हुई, लेकिन इसके बावजूद सामान्य औसत से तापमान कम बना रहा। बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। उत्तरी सर्द हवा के कारण शहर में पिछले दो-तीन दिनों के भीतर ठंड का असर बढ़ा है। रविवार-सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को दिन में 0.8 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में भी तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *