सागर| सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक सेलून पर मेकअप कराने गई महिला के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोनिका ठाकरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 नवंबर को मैं किवि सेलून में मेकअप कराने गई थी। इस दौरान दो मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की चेन उतारकर एक पैकेट में टेबिल पर रख दिए थे जो कि चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


