लखीमपुर में बाघ के शिकार का LIVE VIDEO:जंगल से दबे पांव निकला, 100 मीटर दौड़ाकर सूअर की गर्दन पकड़ी, पर्यटक सहमे

लखीमपुर खीरी में बाघ ने जंगली सूअर शिकार किया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बाघ जंगल से दबे पांव निकलता है। अचानक जंगली सूअर पर हमला कर देता है। उसकी गर्दन काटकर खा जाता है। यह देखकर पर्यटक सहम गए। वीडियो दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंचुरी का है। हालांकि, वीडियो किसी तारीख का है? इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई। 2 तस्वीरें देखिए…. 100 मीटर पीछा करने के बाद दबोचा
पूरा वीडियो 20 सेकेंड का है, जिसे वाइल्ड लाइफ के एक्सपर्ट जसवंत कलेर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। लिखा- कारवां के लोकेश ने वीडियो शूट किया है। वीडियो दिख रहा कि पर्यटक टाइगर रिजर्व में घूम रहे हैं। उनकी गाड़ी के सामने सूअर घूम रहा, तभी झाड़ियों से बाघ निकलता है। दबे पांव सूअर के पास पहुंचता है। फिर सूअर पर अटैक कर देता है। 100 मीटर पीछा करने के बाद बाघ जंगली सूअर को गिरा देता है। थोड़ी देर तक अपने पंजों में दबाकर रखता है। फिर उसकी गर्दन काट देता है। डायरेक्टर बोले- ऐसे नजारे रोज-रोज नहीं मिलते
दुधवा के डायरेक्टर ललित वर्मा का कहना है- जंगल में बाघों के शिकार की ये सामान्य प्रक्रिया है। बाघ ऐसे ही शिकार करते हैं। अभी मैंने वीडियो को नहीं देखा। किशनपुर में इन दिनों बाघों की साइटिंग हो रही। सैलानियों को अक्सर बाघ दिख जाते हैं। हमारी टीमें निगरानी में लगी रहतीं। अब शिकार करते किसी सैलानी को वीडियो मिल गया हो, ये उसकी किस्मत है। ऐसे नजारे रोज-रोज नहीं मिलते। —————————————– ये खबर भी पढ़ें- लखीमपुर में खूंखार हुआ बाघ, युवक का चेहरा खा गया:लगातार दूसरे दिन अटैक; कल लड़के को जिंदा खा गया था लखीमपुर खीरी में आदमखोर बाघ खूंखार हो गया है। 24 घंटे में दूसरी बार हमला किया। खेत में काम करने गए युवक को खींच ले गया। उसके चेहरे पर वार किया। चेहरा और कान खा गया। चीख सुनकर आस-पास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *