टुनकी टोली कोकर में परंपरागत हड़गड़ी मसना पूजा

रांची | टुनकी टोली कोकर में मंगलवार को परंपरागत हड़गड़ी मसना पूजा की गई। कार्यक्रम टुंकी टोली कोकर के पाहन महावीर पाहन व बली पाहन के नेतृत्व में हुआ। पूजा में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ गांव के अखाड़ा में एकत्र हुए और वहां से मसना स्थल तक पहुंचे। मसना स्थल की साफ-सफाई के बाद रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार लोगों ने अपने पूर्वजों को तेल, सिंदूर, हड़िया, धुसका, बारा और उड़द दाल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की व महासचिव संजय तिर्की उपस्थित थे। फूलचंद तिर्की ने कहा कि हड़गड़ी पूजा प्रकृति पूजक आदिवासियों की प्राचीन संस्कृति है और इसे पूरे राज्य में पूस महीने में किया जाता है। कार्यक्रम में संजय तिर्की, जगन्नाथ तिर्की, महावीर उरांव, डॉ. रामकिशोर भगत, अमृत कच्छप, विकी लोहारा व अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *