शीत पानी झराए ए हो… पर झूमे मसीही

सिटी रिपोर्टर | रांची बिशप काउंसिल अॉफ इंडिया और अॉल क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने कोकर स्थित शालोम मिनिस्ट्री चर्च में मंगलवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया। दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम में वक्ता अतिथि के तौर पर जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस गैदरिंग में हम प्रभु येसु के जन्म का विषय स्मरण करते है। प्रभु का जन्म अद्भुत रीति से हुआ है। जैसा कहा गया कि बालक येसु बेतलेहम में पैदा होंगे और चरनी में रखे जाएंगे। येसु हमारे बीच निचले स्तर से आए, लेकिन उनके जन्म का संदेश आसमान के तारे के द्वारा दिया गया। जिसे देखकर ज्योतिषी बालक येसु के मिलने आए। स्वर्ग के दूतों ने चरवाहों को उसके जन्म का संदेश दिया। जैसा कहा गया था कि प्रभु का आना बंधकों को छुटाने और अंधों को दृष्टि पाने का होगा और दबें-कुचलों को छुटाने का सुसमाचार दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत ओपनिंग प्रेयर से हुई। अगुवाई बिशप अनिल रेवेन ने की। कहा कि येसु के प्रेम में खुद को बढ़ाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन और अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शीत पानी झराए ए हो…, शीत पानी झरेला, ठंडी-ठंडी हवा बहेला…, मरियम केर कोरा में गीत गाए। नृत्य भी प्रस्तुत किया। मौके पर सचिव बिशप एमएम पांडा, कोषाध्यक्ष बिशप सुरेश सांगा, अंशु लकड़ा, बिशप जयवंत तिर्की, बिशप फूलचंद महतो, बिशप अनुराग मिंज सहित अन्य मौजूद थे। शालोम मिनस्ट्रिी चर्च में क्रिसमस गैदरिंग में कैरोल प्रस्तुती करती युवतियां। क्रिसमस गैदरिंग में जीईएल चर्च के बिशप सीमातं तिर्की व अन्य ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *